आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 41वें मैच में पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने हैं। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 127 रन बनाए और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 128 रनों का लक्ष्य दिया। बांग्लादेशी पारी के दौरान वैसे तो कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन एक पल ऐसा आया जब शाकिब अल हसन अंपायर्स से बहस करते दिखे।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि इस मैच में शाकिब अल हसन को विवादित तरीके से आउट दिया गया जिससे वो काफी निराश दिखे और पवेलियन जाने से पहले वो अंपायर्स से भिड़ गए। शादाब खान की गेंद पर शाकिब को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया लेकिन शाकिब ने बिना देरी किए रिव्यू ले लिया। ऐसे में जब रिप्ले देखा गया तो उसमें इस बात को लेकर कन्फयूज़न थी कि अल्ट्राएज में जो स्पाइक नजर आ रहा था वो गेंद के बल्ले से लगने का है या बल्ले का जमीन पर लगने का।

Advertisement

ये काफी करीबी मामला था क्योंकि जिस समय शाकिब का बैट जमीन से छू रहा था उसी समय गेंद भी बैट के पास थी और फैसला किसी भी हक में जा सकता था लेकिन थर्ड अंपायर ने माना कि शाकिब का बल्ला ही ज़मीन पर लगा था जिसके चलते शाकिब को आउट दे दिया क्योंकि गेंद सीधा स्टंप्स पर जाकर लग रही थी। इस विवादित विकेट को लेकर सोशल मीडिया पर तो बहस छिड़ी ही हुई है लेकिन मैच के दौरान शाकिब भी काफी नाखुश दिखे।

गोल्डन डक पर आउट दिए जाने के बाद शाकिब पवेलियन की तरफ जा रहे थे लेकिन पता नहीं उनके मन में क्या आया कि वो वापस मुड़कर अंपायर्स के पास पहुंच गए और उनसे बहस करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस शाकिब के बर्ताव के लिए उनकी क्लास भी लगा रहे हैं। इस मैच की बात करें तो जो भी टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान 128 रन बना पाएगी या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार