Most T20I Wickets: बांग्लादेश के कप्तान औऱ स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने बुधवार (29 मार्च) को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में अपने बेहतरीन गेंदबाजी नें वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। शाकिब ने अपने कोटे के 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट हासिल किए औऱ रॉस अडायर, लॉर्कन टकर, हैरी टैक्टर, गैरेथ डेलानी और जॉर्ज डॉकरेल को अपना शिकार बनाया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही शाकिब टी-20 इंटनरेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

इस मैच को मिलाकर शाकिब के 114 मैच की 112 पारियों में 136 विकेट हो गए हैं। यह दूसरी बार है जब उन्होंने एक मैच में 5 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। शाकिब ने न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ा। साउदी ने अब तक खेले गए 107 मैच की 105 पारियों में 134 विकेट चटकाए हैं। 

Advertisement

इससे पहले शाकिब ने बल्लेबाची में भी कमाल दिखाया। शाकिब ने 24 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन की पारी खेली औऱ तौहीद हिरदॉय के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। जिसती बदौलत बांग्लादेश ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बता दें कि बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 17 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। 

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी। आयरलैंड के लिए कर्टिस कैम्फर ने ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 30 गेंदों में तीन चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इसले अलावा हैरी टैक्टर ने 22 रन और ग्राहम ह्यूम ने नाबाद 22 रन बनाए।

 बांग्लादेश के लिए शाकिब के अलावा तस्कीन अहमद ने तीन विकेट औऱ हसन महमूद ने एक विकेट लिया।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार