India vs Bangladesh 2nd Test: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के पास शुक्रवार (27 सितंबर) से भारत के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

शाकिब अगर इस मैच में 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हरभजन सिंह को पछाड़कर 15वें नंबर पर आ जाएंगे। 

Advertisement

शाकिब ने भी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 446 मैच की 486 पारियों में 708 विकेट चटकाए हैं। वहीं हरभजन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 367 मैच की 444 पारियों में 711 विकेट दर्ज हैं। 

बता दें चेन्नई भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में ही गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं ले पाए और बल्लेबाजी में क्रमश: 32 रन और 25 रन की पारी खेली।

गौरतलब है कि दूसरे मैच की पूर्व संध्या (26 सितंबर) पर शाकिब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। वह अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मीरपुर में अपना आखिरी टेस्ट खेंलेगे। हालांकि उन्होंने साफ किया कि गर वर्तमान परिस्थितियों के कारण बांग्लादेश में वह नहीं खेल पाए तो ग्रीन पार्क में भारत के खिलाफ टेस्ट उनके करियर का आखिरी टेस्ट होगा।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके अलावा शाकिब ने यह भी ऐलान किया है कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। शाकिब ने कहा कि वह चैंपियंस ट्रॉफी तक बांग्लादेश के लिए वनडे क्रिकेट खेलना चाहते हैं। जो फरवरी-मार्च 2025 मे पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार