हैदराबाद, 11 फरवरी | शानदार फॉर्म में चल रहे बांग्लादेश के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन खेल के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट में अपने आक्रामक अंदाज को लेकर होती रही आलोचना से जरा भी परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपने खेलने के अंदाज में बदलाव नहीं लाएंगे, चाहे कितनी भी अलोचना हो। एबी डिविलियर्स सहित कई दिग्गज खिलाड़ी होगें आईपीएल 2017 से बाहर

शाकिब ने भारत के खिलाफ चल रहे इकलौते टेस्ट मैच की पहली पारी में 82 रनों की तेज पारी खेलते हुए बांग्लादेश को अहम समय पर संभाला। शाकिब ने कप्तान मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 81) के साथ पांचवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी कर टीम को मैच में बनाए रखा है। इससे पहले बांग्लादेश के चार विकेट 109 रन पर ही गिर गए थे। उमेश के "रॉकेट थ्रो" पर गच्चा खाकर तमीम इक़बाल हुए रन आउट: VIDEO

मैच के तीसरे दिन शनिवार को खेल खत्म होने के बाद शाकिब ने कहा, "मैंने अपने पसंदीदा शॉट खेले। पिच अच्छी है और मेरा मानना है कि इस पिच पर एकबार आप टिक जाएं तो गेंदबाजों के लिए आपको आउट करना बेहद मुश्किल होगा।" शाकिब ने 103 गेंदों पर 14 चौके जड़े। हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए। शाकिब ने कहा, "शतक बना पाता तो अच्छा लगता, लेकिन मुश्फिकुर अच्छा खेल रहे हैं और मेहदी हसन मिराज भी करियर का पहला अर्धशतक लगाने में सफल हुए हैं।" युसूफ पठान ने ऐसा कर रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी

खेल के तीनों प्रारूपों में लंबे समय से दुनिया के शीर्ष क्रम में शामिल शाकिब कहते हैं, "यह मेरा स्वाभाविक अंदाज है और मैं खुद को नहीं बदलूंगा। आलोचनाएं होंगी, लेकिन मैं अपने अंदाज में ही टीम को योगदान देना पसंद करूंगा।" तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने छह विकेट खोकर 322 रन बना लिए हैं, हालांकि भारत से अभी भी वे 365 रन पीछे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार