Shamar Joseph Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 37वां मुकाबला गुरुवार, 19 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां शाई होप (Shai Hope) की कैप्टेंसी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने इटली (WI vs ITA) को 42 रनों से हराकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच वेस्टइंडीज के 26 साल के तेज गेंदबाज़ शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने अपनी बॉलिंग और फील्डिंग दोनों से जमकर धमाल मचाया और एक बेहद ही खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में शमर जोसेफ ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से इटली के खेमे में हड़कंप ही मचा दिया और अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 30 रन देकर इटली के 4 विकेट निकाले। उन्होंने हैरी मैनेंटी (10 गेंदों पर 08 रन), ग्रांट स्टीवर्ट (21 गेंदों पर 26), थॉमस ड्रेका (03 गेंदों पर 05 रन), और अली हसन (02 गेंदों पर 00 रन) का विकेट चटकाया। खास बात ये है कि इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए फील्डिंग करते हुए 4 कैच भी पकड़े।

Advertisement

इसी के साथ अब शमर जोसेफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास (महिला और पुरुष दोनों) में किसी एक मैच में बॉलिंग करके 4 विकेट चटकाने और साथ ही फील्डिंग करके 4 कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। T20I क्रिकेट के 22 साल के इतिहास में अब तक कोई भी दूसरा खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया है।

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि शमर जोसेफ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के किसी एक मुकाबले में नॉन विकेटकीपर खिलाड़ी के तौर चार कैच पकड़ने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने पहले वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी, साउथ अफ्रीका के एडेन मार्कराम, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुन्से ने ये कारनामा किया था।

एक T20 WC मैच में सर्वाधिक कैच (नॉन-विकेटकीपर)

  • 4 कैच - डैरेन सैमी (वेस्टइंडीज) बनाम आयरलैंड, प्रोविडेंस
  • 4 कैच - एडेन मार्कराम (साउथ अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, न्यूयॉर्क, 2024
  • 4 कैच - ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नामीबिया, नॉर्थ साउंड, 2024
  • 4 कैच - जॉर्ज मुन्से (स्कॉटलैंड) बनाम इटली, कोलकाता, 2026
  • 4 कैच - शमर जोसेफ (वेस्टइंडीज) बनाम इटली, कोलकाता, 2026

ऐसा रहा मैच का हाल: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इटली के कैप्टन हैरी मैनेंटी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद वेस्टइंडीज ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए। विंडीज़ के लिए कैप्टन शाई होप ने 46 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में इटली की टीम सिर्फ 18 ओवर ही मैदान पर टिक सकी और 123 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह वेस्टइंडीज ने ये मुकाबला 42 रनों से जीता। बताते चलें कि उन्होंने अपने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार