कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (सीपीएल 2024) का आगाज़ हो चुका है। 29 अगस्त, को एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच सीपीएल 2024 का पहला मैच खेला गया। नॉर्थ साउंड एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में आयोजित किए गए इस मैच को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने 1 विकेट से जीत लिया।

Advertisement

इस मैच में एंटीगुआ के लिए ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट चटकाए लेकिन उनकी शानदार गेंदबाजी के बावजूद उनकी टीम को इस रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में स्प्रिंगर ने गेंद से तो धमाल मचाया ही लेकिन साथ ही अपने सेलिब्रेशन से भी फैंस का काफी मनोरंजन किया।

Advertisement

स्प्रिंगर ने अपने तीसरे और चौथे विकेट का जश्न अपने अनूठे चेस्ट-रोल सेलिब्रेशन के साथ मनाया। उनके इस सेलिब्रेशन का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं, इस मैच की बात करें तो ये एक करीबी मैच था। पैट्रियट्स ने मैच में टॉस जीता और फाल्कन्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। फखर जमान (32 गेंदों पर 43 रन) और ज्वेल एंड्रयू (30 गेंदों पर 50 रन) की शानदार पारियों के चलते फाल्कन्स ने अपने 20 ओवरों में 163/4 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कई उतार-चढ़ाव आए। पैट्रियट्स ने मजबूत शुरुआत की और एविन लुईस और आंद्रे फ्लेचर ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद भी लक्ष्य का पीछा करना उनके लिए सही दिशा में जारी रहा। लेकिन एविन लुईस के आउट होने के बाद चीजें उनके लिए बिखरने लगीं। कुछ जल्दी विकेट गिरने से पारी डगमगाई जरूर लेकिन काइल मेयर्स ने एक छोर संभाले रखा और संघर्ष करते रहे और खेल आखिरी ओवर तक चला गया। पैट्रियट्स को आखिरी छह गेंदों पर सात रन चाहिए थे और आखिरकार वो मैच जीतने में सफल रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार