Pakistan vs England 1st Test: पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (Shan Masood) और ओपनिंग बल्लेबाज अब्दुल्ली शफीक (Abdullah Shafique)की जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार साझेदारी से इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही और 8 रन के कुल स्कोर पर सईम अयूब के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद मसूद और शफीक ने मिलकर पारी को संभाला और 200 रन से ज्यादा की साझेदारी की। 

Advertisement

सहवाग और तेंदुलकर की बराबरी

Advertisement

मसूद औऱ शफीक की जोड़ी से पहले दो ही बार ऐसा हुआ, जब मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में 200 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने 2004 में, वहीं ब्रायन लारा और ड्वेन ब्रावो ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था। 

53 साल बाद हुआ ऐसा

53 साल बाद ऐसा हुआ है जब पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 200 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है। इससे पहले 1971 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ मुश्ताक मोहम्मद और जहीर अब्बास ने 291 रनों की साझेदारी की थी। 

बता दें कि इस साझेदारी के दौरान मसूद ने अपना पांचवां टेस्ट शतक और कप्तान के तौर पर पहला शतक लगाया। 2020 के बाद यह उनका इस फॉर्मेट में पहला शतक है।  

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं 

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), आगा सलमान, आमिर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार