Pakistan vs England 1st Test: पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (Shan Masood)  ने इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरूआत खराब रही, जिसके बाद मसूद ने अब्दुल्ला शफीक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

Advertisement

इस साझेदारी के दौरान मसूद ने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने वो कारनामा कर दिया है जो इंग्लैंड के खिलाफ 70 साल के टेस्ट इतिहास में पाकिस्तान का कोई कप्तान नहीं कर पाया। वह पहले पाकिस्तानी कप्तानी है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 50 से कम गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। 

Advertisement

बता दें कि पाकिस्तान के 8 रन के कुल स्कोर पर सईम अयूब के रूप में पहला झटका लगा, गस एटकिंसन के हाथों वह विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच थमा बैठे।

शानदार बल्लेबाजी करते हुए मसूद के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक है और पाकिस्तान के कप्तान के तौर पर पहला, जो उन्होंने 102 गेंदों में पूरा किया। इस फॉर्मेट में 4 साल बाद उनके बल्ले से शतक आया है। इससे पहले उन्होंने 2020 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन की पारी खेली थी। 

इस शतकीय पारी के दौरान मसूद ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। 

टीमें इस प्रकार हैं 

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), आगा सलमान, आमिर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार