West Indies vs Pakistan 2nd Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से होने दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद (Shan Masood) उंगली की चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए मसूद के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली (index finger) पर जेडन सील्स की गेंद लगी थी। इस कारण वह चौथे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे थे और लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।
बता दें कि पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में मसूद के खेलने पर भी संदेह है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का कहना है कि 19 अगस्त से लीड्स में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में उनका खेलना उनके ठीक होने पर निर्भर करेगा।
पीसीबी ने एक बयान में कहा, "पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज़ शान मसूद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उन्हें त्रिनिदाद की ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी। स्कैन और क्लिनिकल जांच के बाद, शान का इलाज अभी पाकिस्तान टीम का मेडिकल पैनल कर रहा है।"
पीसीबी ने आगे कहा, "लीड्स में 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में उनके खेलने का फैसला उनके ठीक होने और मेडिकल प्रोग्रेस पर निर्भर करेगा। लेकिन वह टीम के साथ ही बने रहेंगे।"
पहले टेस्ट में पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने काफी संघर्ष किया था और देखने वाली बात होगी कि दूसरे टेस्ट में उनकी जगह किसे मौका मिलता है। मसूद ने पहले टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 109 रन बनाए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान ने इस मुकाबले से पहले अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील को टीम में शामिल किया गया क्योंकि पीठ की चोट के कारण अब्दुल्ला फजल सीरीज से बाहर हो गए हैं। अनकैप्ड बल्लेबाज अवैस जफ़र भी टेस्ट डेब्यू की दौड़ में शामिल हैं।