इंग्लैंड के नीदरलैंड दौरे की शुरुआत हो चुकी है जहां इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच शुरू हुआ तो नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और उनका ये फैसला बिल्कुल सही भी साबित हुआ क्योंकि इंग्लिश ओपनर जेसन रॉय पारी के दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए।

Advertisement

रॉय की गिल्लियां किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही चचेरे भाई शेन स्नेटर ने बिखेरी। स्नेटर अपना पहला ही ओवर कर रहे थे और उनके इस ओवर की तीसरी गेंद ओवरपिच थी लेकिन गेंद हल्की सी स्विंग भी हुई और रॉय चकमा खा गए। इसके बाद जब पीछे मुड़कर रॉय ने देखा तो उनका काम तमाम हो चुका था।

Advertisement

रॉय निराश होकर पवेलियन लौट गए और उनके चचेरे भाई स्नेटर अपनी टीम के लिए बड़ा विकेट हासिल करने में सफल रहे। कहीं न कहीं स्नेटर ये नहीं चाहते होंगे कि वो अपने ही चचेरे भाई को अपने पहले विकेट के रूप में चटकाएं लेकिन हकीकत यही है और रॉय के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो वायरल होने लगा।

वहीं, इस मैच की बात की जाए तो रॉय का विकेट गंवाने के बाद इंग्लिश टीम बैकफुट पर नजर आ रही थी लेकिन इसके बाद डेविड मलान और फिलिप सॉल्ट ने पारी को संभाला और टीम को 11 ओवर में ही 75 के पार पहुंचा दिया। फिलहाल ताज़ा समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड के लिए सॉल्ट 40 और मलान 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार