अपने पहले सात मैचों में तीन जीत और चार हार दर्ज करने के बाद, दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2022 में आगे आने वाले मुकाबले काफी अहम होने वाले हैं। ऋषभ पंत की टीम गुरुवार (28 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेंगे, ऐसे में जीत के अलावा दिल्ली के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं होगा। 

Advertisement

दिल्ली की लगातार हार के बाद उनके सहायक कोच शेन वॉटसन ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचने के लिए गुरुमंत्र दिया है। अब तक के आईपीएल पर बात करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने कहा, "मेरे लिए, सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हम करीब और करीब आ रहे हैं और टी 20 क्रिकेट का सही खेल खेल रहे हैं। हम करीब आकर चूक रहे हैं, हमने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी ऐसा किया।”

Advertisement

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, 'फाइनल में पहुंचने के लिए हमें 35 या 36 ओवर नहीं बल्कि पूरे 40 ओवर तक लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हम जानते हैं कि हम ऐसा कर सकते हैं। तो, निश्चित रूप से, सबसे रोमांचक बात ये है कि हमारे पास हमारे ग्रुप के भीतर अविश्वसनीय कौशल और अविश्वसनीय प्रतिभा है। हमें बस इसका इस्तेमाल करना है और अगले सात मैचों के लिए इसे साथ लाना है।"

रोवमैन पॉवेल के बारे में बात करते हुए वॉटसन ने कहा, "ये रोवमैन और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी रोमांचक है। उनके पास अविश्वसनीय शक्ति है, उनके पास अविश्वसनीय कौशल है और उन्होंने कई बार वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह दिखाया है। हम सभी जानते थे कि यह कुछ ही समय की बात है जब वो फॉर्म में आ जाएंगे। पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ उसने हमें बहुत करीब ला दिया था लेकिन दुर्भाग्य से हम हार गए।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार