ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने अपने फेवरेट टॉप 5 कप्तान का चुनाव किया है। अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को तमाम मैच जिताने वाले शेन वॉटसन ने कप्तानों की इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों पर ही सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। शेन वॉटसन की लिस्ट में 3 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

Advertisement

शेन वॉटसन ने नंबर 1 पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग को रखा है। वॉटसन ने कहा कि रिकी एक टीम प्लेयर थे जो उन्हें अलटिमेट लीडर बनाता है। शेन वॉटसन ने आगे कहा कि रिकी पोंटिंग उनपर जितना विश्वास करते थे उतना विश्वास तो वो खुदपर भी नहीं करते थे। इन्हीं सब कारणो से वॉटसन ने नंबर 1 कप्तान रिकी पोंटिंग को चुना है।

Advertisement

शेन वॉटसन ने नंबर 2 पर शेन वॉर्न को रखा है। वॉटसन ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वॉर्न की कप्तानी में खेलने का मौका मिला। शेन वॉर्न एक ऐसे इंसान हैं जो हमेशा अपने गेंदबाजों से बात करते रहते हैं कि विकेट कैसे चटकाना है। 

शेन वॉटसन ने नंबर 3 पर राहुल द्रविड़ को रखा। वॉटसन ने कहा, 'राहुल द्रविड़ जीतना पसंद करते हैं और उन्हें हारने से नफरत है। द्रविड़ टीम में मौजूद सभी लोगों से बात करते थे जो उन्हें अलग बनाता है।' शेन वॉटसन ने नंबर 4 पर विराट कोहली को रखा और कहा कि वो खेल के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। विराट कोहली और रिकी पोंटिंग में काफी समानता है।

शेन वॉटसन ने नंबर 5 पर एम एस धोनी को रखा और कहा- वो कैप्टन कूल हैं फील्ड के अंदर हो या फील्ड के बाहर वो एक जैसे ही हैं। धोनी को अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे धोनी की कप्तानी में खेलने का मौका मिला उन्होंने तब भी मुझपर भरोसा किया था जब मैं खराब फॉर्म में था अगर मैं किसी और टीम में होता तो कबका ड्रॉप हो जाता।

Advertisement

शेन वॉटसन के टॉप 5 कप्तान- 1) रिकी पोंटिंग 2) शेन वॉर्न 3) राहुल द्रविड़ 4) विराट कोहली 5) एम एस धोनी

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार