मुंबई, 28 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में 117 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार खिताब दिलाने वाले शेन वॉटसन ने कहा है कि उनकी यह पारी विशेष है। 

Advertisement

हैदराबाद ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में चेन्नई के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को चेन्नई ने वॉटसन के बेहतरीन शतक के दम पर 18.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

मैच के बाद मैन ऑफ द मैच वॉटसन ने कहा, " यह विशेष सीजन रहा है। पिछले सीजन के बाद मौका मिलना मेरे लिए अविश्वसनीय था। आज रात मेरे लिए सभी चीजें अच्छी रहीं। लेकिन इस बड़े मैच में यह पारी खेलना मेरे लिए विशेष रहा।"

हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत में वॉटसन को काफी परेशान किया। इस पर भुवनेश्वर की तारीफ करते हुए वॉटसन ने कहा, "वो 10 गेंदों के बाद मेरी कोशिश लय हासिल करने की थी। भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की। हमें पहले छह ओवरों में विकेट नहीं गंवाने थे। एक बार गेंद जब स्विंग नहीं हो रही थी तब हमारे लिए आसानी हो गई थी।"

वॉटसन का यह इस सीजन में दूसरा शतक था। वह आईपीएल फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वह एक आईपीएल सीजन में दो शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार