विदर्भ के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल मुकाबले में मुंबई के लिए खेलते हुए शार्दुल ठाकुर ने तूफानी पारी से धमाल मचा दिया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शार्दुल ने 69 गेंदों में 8 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पारी में 50 रन उन्होंने 9 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए।

 
Advertisement

शार्दुल जब बल्लेबाजी करने आए तो मुंबई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 111 रन था। इसके बाद शार्दुल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया औऱ  पहली पारी में मुंबई के स्कोर को 224 रन तक पहुंचाया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई की शुरूआत अच्छी रही औऱ पृथ्वी शॉ (46 रन) ने भूपेन लालवानी (37 रन) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। लेकिन अगले 30 रन के अंदर मुंबई के 6 विकेट गिर गए। मुशीर खान (6), कप्तान अंजिक्य रहणे (7), श्रेयस अय्यर (7) औऱ हार्दिक तमोर (5) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। फिर शार्दुल ठाकुर ने मुंबई की पारी को संभाला। 

विदर्भ के लिए यश ठाकुर औऱ हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट, उमेश यादव ने 2 विकेट और आदित्य ठाकरे ने 1 विकेट लिए।

तमिलनाडु के खिलाफ हुए मुकाबले में भी शार्दुल ने शानदार पारी खेलकर मुंबई को फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाया था। उन्होंने 104 गेंदों में 109 रन की तूफानी पारी खेली। 

Also Read: Live Score

Advertisement

बता दें कि शार्दुल फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह आखिरी बार खेले थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार