शार्दुल ठाकुर वो खिलाड़ी हैं जिन्हें फैंस हार्दिक पांड्या का विकल्प बता रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया हो या इंग्लैंड शार्दुल ठाकुर ने हर जगह जाकर दिग्गजों से सजी हुई गेंदबाजी लाइनअप की धज्जियां उधेड़ी हैं। शार्दुल ठाकुर गेंदबाज हैं ये बात तो सब लोग जानते हैं लेकिन कैसे वो इंटरनेशनल क्रिकेट में इतनी अच्छी बल्लेबाज़ी कर पा रहे हैं इस बात से कम ही लोग वाकिफ हैं। 

Advertisement

शार्दुल का कहना है कि उनकी बल्लेबाजी में ये बदलाव कोई तुक्का नहीं है बल्कि उनकी मेहनत और एम एस धोनी की गाइडेंस का नतीजा है। एक जाने माने वेब पोर्टल में छपी खबर के अनुसार आईपीएल में सीएसके के लिए खेलने वाले शार्दुल ठाकुर ने कहा, 'एक दिन की बात है। मैं माही भाई के कमरे में था और उनके बैट को पकड़कर देख रहा था।'

Advertisement

शार्दुल ठाकुर ने आगे कहा, ' जब मैं धोनी भाई के बल्ले को देख रहा था तब मुझे उन्होंने बताया कि मैं बैट को बहुत ऊपर से पकड़ता हूं। मुझे बैट को थोड़ा नीचे से पकड़ना चाहिए जिससे मुझे अपने शॉट में बेहतर नियंत्रण मिल सकेगा। अब मैं बैट वहीं से पकड़ता हूं जहां से मुझे माही भाई ने कहा था। इससे मुझे काफी फायदा मिला।'

शार्दुल ठाकुर ने धोनी के टीम इंडिया के साथ जुड़ने पर कहा, 'मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। उनके साथ खेलते-खेलते तीन साल हो चुके हैं। उनका अनुभव बड़ा काम आता है। मुझे लगता है कि उनके आने से विराट और रवि भाई को भी मदद मिलेगी। जब हम मैच में कहीं फंस रहे होंगे तब टीम में चीजों को देखने का एक नया नजरिया आएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार