मेगा ऑक्शन में किसी टीम द्वारा नहीं खरीदे जाने वाले ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)  टीम के साथ जुड़ना लगभग पक्का हो गया है। लखनऊ की टीम ने जब से इस सीजन की तैयारियां शुरू की है, तब से शार्दुल ठाकुर उनके साथ हैं और वह चोटिल तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह टीम में जुड़ेगे।

Advertisement

हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार ठाकुर को इसकी जानकारी दे दी गई है। वह टीम के साथ विशाखापत्तनम जाएंगे, जहां लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन का अपना पहला मैच खेलना है। 

Advertisement

मोहसिन चोटिल होने के चलते पिछले तीन महीनों से क्रिकेट से दूर थे और अब लखनऊ के नेट्स सेशन में गेंदबाजी के दौरान उनकी पिंडली में चोट आ गई है। बता दें कि लखनऊ की टीम चोटिल गेंदबाजों की समस्या से झूझ रह है। 

लखनऊ के तेज गेंदबाज अटैक में आकाश दीप, आवेश खान और मयंक यादव हैं, लेकिन तीनों ही अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। आवेश घुटने की चोट से उबर रहे हैं। वहीं, आकाशदीप और मयंक अभी नेशनक क्रिकेट अकादमी (NCA) में हैं। मयंक ने गेंदबाजी तो शुरू कर दी है, लेकिन शुरूआती मुकाबलों में उनका खेलना मुश्किल है। बता दें कि अक्टूबर 2024 के बाद से चोट के चलते मयंक क्रिकेट से दूर हैं। 

शार्दुल ने आईपीएल में 95 मैच में 94 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 36 रन देकर 4 विकेट रहा है। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 37 पारियों में 307 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 68 रन है। हालांकि पिछले सीजन उनका प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा था। शार्दुल ने आईपीएल 2024 में 9 मैच खेले थे औऱ 61.80 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 5 विकेट लिए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार