Afghanistan vs Bangladesh ODI: अफगानिस्तान औऱ बांग्लादेश के बीच बुधवार ( 6 नवंबर) को शारजांह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में पहला वनडे मैच खेला गया। इस मुकाबले में इस स्टेडियम के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। यह इस स्टेडियम में खेला गया 300वां इंटरनेशनल मुकाबला था। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम इंटरनेशनल क्रिकेट के 147 साल के इतिहास का पहला स्टेडियम है, जहां 300 या उससे ज्यादा मैच खेले गए हैं। 

Advertisement

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सिडनी क्रिकेट स्टेडियम, जहां 291 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। वहीं 287 मैच के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड तीसरे नंबर पर हैं, जहां 1877 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया था। 

Advertisement

इस मुकाबले की बात करें तो अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 92 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है । अफगानिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए थे। जिसमें मोहम्मद नबी ने 79 गेंदों में 84 रन और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 92 गेंदों में 52 रन की पारी खेली थी।

इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 34.3 ओवर में 143 रनों पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए इस मैच में अल्लाह गजनफर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। गजनफर को इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार