नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq) की बेहतरीन गेंदबाजी और जो डेनली (Joe Denly) के अर्धशतक के दम पर शारजाह वॉरियर्स ने सोमवार (23 जनवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल लीग टी-20  2023 के मुकाबले में गल्फ जायंट्स को 21 रन से हरा दिया। शारजाह के 151 रन के जवाब में जायंट्स की टीम 19.4 ओवर में 130 रनों पर ऑलआउट हो गई। पांच मैच में जायंट्स की टीम की यह पहली हार है। 

Advertisement

डेनली का धमाकेदार पचास

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शारजाह ने 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे डेनली ने 43 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली। इसके अलावा टॉम कोहलर-कैडमोर ने 36 रन और मोहम्मद नबी ने 20 रन बनाए।

जायंट्स के लिए क्रिस जॉर्डन ने तीन विकेट, रिचर्ड ग्लासेन,सचिंत शर्मा, डेविड विजे और रेहान अहमद ने एक-एक विकेट चटकाया।

नवीन के पंजे से जायंट्स ढेर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गल्फ जायंट्स की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। 30 रन के कुल स्कोर तक जायंट्स के छह विकेट गिर गए।  इसके बाद डेविड विजे और क्रिस लिन ने सातवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रिस जॉर्डन ने 26 गेंद में 37 रन बनाए। इसके अलावा डेविड विजे ने 29 गेंद में 35 रन और क्रिस लिन ने 20 रन की पारी खेली।

Advertisement

23 साल के नवीन ने 38 रन देकर 5 विकेट लिए। क्रिस वोक्स और जुनैद सिद्दकी ने दो-दो, नूर अहमद ने एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार