Shashank Singh: पंजाब किंग्स (PBKS) ने रविवार को आईपीएल 2026 के अपने मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पर 54 रनों की शानदार जीत दर्ज की, लेकिन एक चीज़ जिसमें कमी दिखी वो थी उनकी फील्डिंग। शशांक सिंह इसके मुख्य ज़िम्मेदार रहे, जिन्होंने आउटफील्ड में तीन कैच छोड़े। 

Advertisement

शशांक के कैच छोड़ने से पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर खुश नहीं दिखे, जबकि हेड कोच रिकी पोंटिंग हैरानी से उन्हें घूरते नज़र आए। हालांकि, मैच के बाद अय्यर और पोंटिंग ने दिल जीत लिया और दोनों को शशांक के साथ हल्के-फुल्के पल साझा करते हुए देखा गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

Advertisement

शशांक ने पहले युजवेंद्र चहल द्वारा डाले गए पारी 14वें ओवर में लखनऊ के बल्लेबाज निकोलस पूरन का कैच छोड़ा। 18वें ओवर में, एडेन मार्करम ने शॉट खेला और शशांक गेंद का सहीं अंदाजा नहीं लगा पाए, जिससे गेंद बाउंड्री पर जाकर लगी और छक्का हो गया। इस बार, विज़ुअल्स में पोंटिंग डगआउट में खड़े नज़र आए, शशांक के प्रयास को देखकर संभवत: निराश दिखे। 

एक ओवर बाद शशांक ने एक और कैच छोड़ दिया और मुकुल चौधरी को जीवनदान दिया। डीप स्क्वायर-लेग से दौड़ते हुए शशांक ने गेंद को पकड़ तो लिया, लेकिन इससे पहले कि वह उसे मजबूती से थाम पाते, गेंद उनके हाथों से फिसलकर बाहर निकल गई। शशांक के तीसरे कैच छोड़ने पर श्रेयस अय्यर ने मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी, लेकिन डगआउट में पोंटिंग काफी ज़्यादा गंभीर दिखे। 

हालांकि मैच के बाद अय्यर और पोंटिंग दोनों ही छूटे हुए कैचों की बात को भूल चुके थे और मैच के बाद हाथ मिलाते समय, अय्यर और पोंटिंग ने मुस्कुराते हुए शशांक को गले लगाया। इस दौरान पोटिंग से मिलने से पहले मजाक में कप्तान अय्यर टोपी से शशांक का मुंह छिपाते हुए दिखे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। जिसमें प्रियांश आर्या ने 37 गेंदों में 93 रन और कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जवाब में 200 रन ही बना पाई, जिसमें ऋषभ पंतन  43 रन, एडेन मार्करम ने 42 रन औ मिचेल मार्श ने 40 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार