15 जनवरी। एडिलेड वनडे में शॉन मार्श ने शानदार बल्लेबाजी कर अपने वनडे करियर का 7वां शतक जमा दिया है। शॉन मार्श की यह पारी इस सीजन में इंटरनेशनल क्रिकेट में खेली गई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। स्कोरकार्ड

Advertisement

पिछले 10 वनडे पारियों में शॉन मार्श ने यह चौथा शतक जमाया है।

Advertisement

अबतक खासकर भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे हैं। मोहम्मद शमी के खाते में 2 विकेट आए हैं। ये खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट पर 214 रन बन गए हैं।

आपको बता दें कि  आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने मंगलवार को यहां एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। 

तीन मैचों की वनडे सीरीज में आस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त ले ली। उसने सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 34 रनों से मात दी थी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार