18 जनवरी। तीसरे वनडे में धोनी की विकेटकीपिंग का एक और जलवा दिखा जब ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श को धोनी ने बेहद ही असाधारण ढ़ंग से स्टंप आउट किया। स्कोरकार्ड
Advertisement
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 24वें ओवर की पहली गेंद पर शॉन मार्श स्पिनर युजवेंद चहल की चाल में फंस गए और गेंद खेलने के क्रम में लड़खड़ा गए। जिसके बाद विकेट के पीछे सुपरमैन धोनी ने अपना जलवा दिखाया और शॉन मार्श को स्टंप आउट कर पवेलियन भेज दिया।
Advertisement
धोनी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह वनडे में 17वां स्टंप आउट करने का रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि इस गेंद की अगली ही गेंद पर चहल ने उस्मान ख्वाजा को भी आउट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।