14 दिसंबर। पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 6 विकेट गिर चुके हैं। भारतीय गेंदबाजों ने खासकर लंच के बाद काफी अच्छी गेंदबाजी की और 6 विकेट निकालने में सफल हो गए।

Advertisement

आपको बता दें कि हनुमा विहारी ने कंगारू बल्लेबाजों को हैरान कर दिया है। हनुमा विहारी ने 2 ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई खेमें में खलबली मचा दी है।

हनुमा विहारी ने सबसे पहले मार्कस हैरिस को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारा झटका दिया तो वहीं अब शॉन मार्श को भी आउट कर हर किसी को हैरान कर दिया है।

शॉन मार्श को हनुमा विहारी ने स्लिप में रहाणे के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। रहाणे ने शाॉन मार्श का कैच काफी तेजी से रिएक्ट करके लिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड 

शॉन मार्श 45 रन बनाकर आउट हुए। अबतक इस टेस्ट मैच में हनुमा विहारी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए मिस्ट्री बनकर उभरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में हनुमा विहारी का यह 5वां विकेट हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार