Chokers: नीदरलैंड से मिली 13 रनों की हार से एक बार फिर ये बात साबित हो गई है कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़ी चोकर है। रबाडा, नॉर्खिया  से सजी पेस बैटरी और डिकॉक, मिलर जैसे बल्लेबाजों के होने के बावजूद साउथ अफ्रीका को एसोसिएट नेशन नीदरलैंड के हाथों शिक्सत का सामना करना पड़ा। अपने खेल के दम पर पूरी दुनिया में छा जाने वाली साउथ अफ्रीका के पास शायद विश्व खिताब जीतने का नसीब ही नहीं है।

Advertisement

विश्व की टॉप टीमों को बड़े आसानी से हराने वाली साउथ अफ्रीका टीम आईसीसी के इवेंट में हमेशा ही फीकी रही है। साउथ अफ्रीका को दुनिया की सबसे मज़बूत टीम माना जाता है। एबी डिविलयर्स, शॉन पॉलक, डेल स्टेन, ग्रीम स्मिथ, मखाया एंटिनी जैसे दिग्गजों के टाइम पर भी साउथ अफ्रीका टीम वर्ल्ड कप जीतने में नाकाम रही थी।

Advertisement

90 के दशक में था साउथ अफ्रीका का परचम: 90 के दशक में गौर करें तो पाएंगे कि उस टाइम हैंसी क्रोनिये, एलन डोनाल्ड, शॉन पोलॉक, गैरी कर्स्टन, जैक कैलिस, जोंटी रोड्स जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल थे लेकिन, इतिहास में इस टीम को भी अंडर अचीवर या चोकर ही लिखा जाएगा।

चोकर बोले जाने पर क्या बोले थे शॉन पॉलक: एक इंटरव्यू के दौरान शॉन पोलॉक से सवाल पूछा गया, 'बड़े मैचों में साउथ अफ्रीका को क्या हो जाता है? टीम के हाथ-पांव क्यों फूल जाते हैं? उन्हें चोकर के नाम से क्यों जाना जाता है?' इस सवाल के जवाब में शॉन पॉलक ने कहा था, 'हम जी-जान लगाकर खेलते हैं। क्रिकेट का नतीजा ज़िंदगी नहीं। क्रिकेट में दो टीमें खेलती हैं और जो टीम उस दिन बेहतर होती है वह जीतती है। हम जानते हैं कि हमारी टीम अच्छी है और हम कभी वर्ल्ड कप ज़रूर जीतेंगे। यह अगले साल भी हो सकता है या कुछ वर्षों बाद भी।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार