आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में जब भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तो उनकी टीम को उम्मीद थी कि उनके ओपनर्स उन्हें अच्छी शुरुआत दिलाएंगे लेकिन भारत के लिए ऐसा हो न सका। शेफाली वर्मा ने मैच की पहली ही बॉल पर छक्का लगाकर शानदार आगाज़ तो किया लेकिन इसी ओवर में वो आउट भी हो गईं।
पाकिस्तान की गेंदबाज सादिया इकबाल मैच का पहला ओवर कर रही थीं और वो छक्का खाने के बाद दबाव में थी लेकिन उन्होंने इस दबाव के बावजूद ओवर की पांचवीें गेंद पर अपनी लाइन नहीं बदली और शेफाली को आउट कर दिया। शेफाली ने पांचवीं गेंद पर भी छक्का लगाने की कोशिश की मगर वो पूरी तरह से चूक गईं और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
An early breakthrough for Pakistan women's, Sadia Iqbal dismissed Shefali Verma. pic.twitter.com/i6S2E419vF
— Qamar. (@Qamar5618) June 14, 2026
शेफाली के बाद जेमिमा रोड्रिग्स भी एक रन बनाकर चलती बनीं लेकिन उसके बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभालने का काम किया। यहां से ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया कितना बड़ा स्कोर बनाती है। पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर खुश नजर आईं और कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है, हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे। हम सभी बहुत उत्साहित हैं, पिछले वर्ल्ड कप से हमें आत्मविश्वास मिला है। असल बात अच्छा क्रिकेट खेलने की है, जिसके लिए हम तैयार हैं। भारती (फुलमाली) आज खेल रही हैं। हम तीन स्पिनर्स और दो मीडियम पेसर्स के साथ उतर रहे हैं।"
टीमें इस मैच के लिए
भारत महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधित रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग XI): मुनीबा अली (विकेटकीपर), सायरा जबीन, गल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रूबाब, सादिया इकबाल।