वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स 2025 में शनिवार, 19 जुलाई को वेस्टइंडीज़ चैंपियंस और साउथ अफ़्रीका चैंपियंस के बीच हुआ मुक़ाबला काफ़ी रोमांचक रहा। पहले तो ये मैच टाई हो गया और बाद में बॉल-आउट से विजेता का फ़ैसला किया गया और साउथ अफ्रीकी टीम ने मैच में बाज़ी मार ली। इस मैच में बेशक वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल फैंस के दिल जीतने में सफल रहे।

Advertisement

इस मैच में कॉटरेल ने दो विकेट लेने के साथ ही एक शानदार रनआउट को भी अंज़ाम दिया जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे।कॉटरेल की फुटबॉल स्किल्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये पल साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ मैच के आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला।

Advertisement

स्ट्राइक पर मौजूद जेपी डुमिनी ने एक शॉट खेला और तुरंत एक रन के लिए भाग पड़े। इस दौरान कॉटरेल भी चीते जैसी फूर्ती के साथ गेंद की तरफ दौड़े और गेंद उठाने के बजाय, उन्होंने बॉल को किक करके डायरेक्ट हिट लगा दी। इस डायरेक्ट हिट का मतलब था कि अफ्रीकी बल्लेबाज़ सरेल एर्वी को पवेलियन वापस जाना पड़ा।

इस मैच की बात करें तो बारिश के कारण मैच शुरू होने में काफ़ी देरी हुई और अंततः खेल को घटाकर केवल 11 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, वेस्टइंडीज़ ने लेंडल सिमंस (28) और चैडविक वाल्टन (27) की बदौलत 79 रन बनाए। साउथ अफ़्रीकी स्पिनर आरोन फ़ैंगिसो ने अपने दो ओवर के स्पेल में 12 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में, प्रोटियाज़ को शुरुआती झटके लगे, रिचर्ड लेवी और कप्तान एबी डी विलियर्स पहली 13 गेंदों में सिर्फ़ 8 रन पर आउट हो गए। शेल्डन कॉटरेल ने दो विकेट लिए। शुरुआती विकेट गंवाने के बावजूद, सरेल एर्वी और जेपी डुमिनी ने आक्रामक बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका की उम्मीदों को फिर से जगा दिया। उनके पलटवार ने लक्ष्य का पीछा करने की उम्मीद जगा दी और प्रोटियाज़ को आखिरी तीन गेंदों पर सिर्फ़ दो रन चाहिए थे। हालांकि, वो जीत हासिल नहीं कर पाए और अपनी पारी विंडीज़ के बराबर स्कोर पर समाप्त की।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद विनर का फैसला बॉल आउट से किया गया। प्रोटियाज़ ने एक बार फिर टॉस जीता और शूटआउट में पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। हालांकि, वो अपने पहले तीन प्रयास में चूक गए, जिसमें फैंगिसो, क्रिस मॉरिस और विल्जोएन स्टंप्स पर गेंद नहीं मार पाए। जेजे स्मट्स ने आखिरकार चौथे प्रयास में स्टंप्स को हिट किया और उसके बाद वेन पार्नेल ने एक बेहतरीन यॉर्कर फेंककर स्कोर को दो कर दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार