सौराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन अपनी घरेलू टीम के लिए रनों का अंबार लगा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद अभी भी वो भारतीय टीम में खेलने का सपना पूरा नहीं कर पाए हैं। 36 साल के हो चुके जैक्सन अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं और शायद यहां से टीम इंडिया के लिए खेलना उनके लिए बहुत मुश्किल होगा लेकिन जैक्सन हैं कि हार मानने को तैयार नहीं हैं।

Advertisement

जैक्सन ने अभी भी भारत के लिए खेलने का सपना नहीं छोड़ा है और उनका कहना है कि वो दिनेश कार्तिक और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों को देखकर काफी मोटिवेशन लेते हैं। शेल्डन जैक्सन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए आईपीएल भी खेल चुके हैं और वो दिनेश कार्तिक के साथ उस टीम का हिस्सा भी थे। यही कारण है कि जैक्सन डीके को अच्छे से जानते हैं और जिस तरह से डीके ने भारतीय टीम के लिए वापसी की थी वैसे ही वो भी कुछ उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement

स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत के दौरान शेल्डन जैक्सन ने कहा, "जब मैं दिनेश कार्तिक और एमएस धोनी को देखता हूं तो प्रेरित होता हूं। मैं केकेआर में उनके (कार्तिक) साथ था और मैंने उनका पूरा बदलाव देखा है। वो मेरे लिए एक सच्ची प्रेरणा हैं और मेरे करियर के जिस पड़ाव पर मैं हूं, वो मेरे लिए एक प्रेरणा हैं। यदि आपको मौका नहीं मिलता है तो आप कहां प्रभाव डालेंगे? मैं कभी भी किसी के चयन पर टिप्पणी नहीं कर सकता। मैं केवल अपने बारे में पूछ सकता हूं कि मुझे क्यों नहीं चुना गया। मैं कभी भी चयनकर्ता को फोन नहीं करूंगा और पूछूंगा कि मुझे क्यों नहीं सेलेक्ट किया।"

Also Read: Live Scorecard

आगे बोलते हुए जैक्सन ने कहा, "अगर मैं अच्छा नहीं होता, तो मैं पचास के करीब औसत के साथ 90 से ज्यादा मैच नहीं खेल पाता। मेरे लाल गेंद के आंकड़े और सफेद गेंद के आंकड़े दो अलग चीजें हैं। इतने सालों तक मेरा समर्थन करने के लिए मैं सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन का आभारी हूं। शाह परिवार ने मेरा बहुत समर्थन किया है। अब मैं सौ मैचों तक पहुंचने वाला हूं और समर्थन के कारण ही मैं यहां तक पहुंचा हूं। मेरे लिए भी ऐसा ही है क्योंकि कभी-कभी एक खिलाड़ी के रूप में यह निराशाजनक हो जाता है कि आपको नहीं चुना जाता है।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार