SL vs WI 3rd T20: शाई होप की कैप्टेंसी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने सोमवार, 15 जून को किंग्स्टन के सबीन पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से धूल चटाकर जीत हासिल की है। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की टी20 सीरीज को भी 2-1 से जीत लिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि जमैका के मैदान पर वेस्टइंडीज ने ही टॉस जीता था जिसके बाद उन्होंने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इसके जवाब में श्रीलंका ने पहले बैटिंग की और अपनी इनिंग के 20 ओवर में 169 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए। ध्यान दें कि श्रीलंका के लिए कोई भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं बना सका। मेहमान टीम के लिए डुनिथ वेलालागे ने सर्वाधिक रन जोड़े और 28 गेंदों पर 43 रन बनाए।

Advertisement

बात करें कैरेबियाई गेंदबाज़ों को तो शमर जोसेफ ने अपनी रफ्तार से जमकर तूफान उठाया और जमैका के मैदान पर श्रीलंका के पांच विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर ये कारनामा किया। उनके अलावा अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर और रोस्टन चेज ने एक-एक विकेट झटका।

यहां से अब मेजबान टीम के सामने तीसरे टी20 में जीत हासिल करने के लिए 170 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए नंबर-6 पर शेरफेन रदरफोर्ड ने मैच विनिंग इनिंग खेली और 40 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के ठोककर नाबाद 54 रन बनाए। उनके अलावा जेसन होल्डर ने भी अपनी बैटिंग से धमाका किया और 5 गेंदों पर नाबाद 21 रन ठोक डाले। इनके अलावा शिमरोन हेटमायर (19 गेंदों पर 32 रन) और रोवमैन पॉवेल (27 गेंदों पर 33) ने भी कुछ अहम रन जोड़े।

इन्हीं सब के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में 170 रनों का टारगेट हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की। ध्यान दें कि इसी के साथ वेस्टइंडीज ने ये टी20 सीरीज 2-1 से जीतकर अपने नाम कर ली है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार