23 जनवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन ने अपने वनडे करियर में 5000 रन पूरा कर लिए हैं। शिखर धवन ने 118 वनडे पारियों के दौरान अपने वनडे करियर में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

ऐसा कर धवन ने महान ब्रायन लारा की बराबरी कर ली है। ब्रायन लारा ने भी अपने वनडे 5000 रन 118 पारियों में बनाए थे।

Advertisement

वैसे भारत के तरफ से सबसे तेज 5000 रन बनानें वाले धवन विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने 114 वनडे पारियों में 5000 रन पूरा किए थे।

वनडे में सबसे तेज 5000 रन बनानें का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीकी ओपनर हाशिम अमला के नाम है। हाशिम अमला ने केवल 101 पारियों में 5000 रन पूरा कर लिए थे।

इसके साथ - साथ आपको बता दें कि शिखर धवन भारत के तरफ से वनडे में 5000 रन बनानें वाले  13वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

धवन से पहले ऐसा कारनामा भारत के लिए महानसचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, धोनी, अजहर, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, अजय जडेजा और गौतम गंभीर ने कर दिखाया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार