एंटीगा, 22 जुलाई (CRICKETNMORE)। पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। भारत को यहां तक पहुंचाने में टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुरली विजय के सस्ते में आउट होने के बाद धवन ने भारतीय पारी को संभाला और 84 रन की बेहतरीन पारी खेली। ये भी पढ़ें: कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी ओर से की सगाई

Advertisement

धवन वेस्टइंडीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाने से चूक गए मगर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। । धवन अब भारत की तरफ से पांचवें ऐसे ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज में अपने पहले टेस्ट में 50 रन या उससे ज्यादा की पारी खेली है। ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया भयंकर रिकॉर्ड

Advertisement

उनसे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी धरती पर ओपनर के तौर पर 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी अब तक सिर्फ चार बल्लेबाज ही खेल पाए थे, धवन यह कारनामा करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं । धवन के अलावा यह कारनामा माधव आप्टे, सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण और अजय जडेजा ने किया है। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार