21 सितंबर,नई दिल्ली। वेस्टइंडीज में वनडे औऱ टी-20 सीरीज में रन बनान में असफल रहे शिखन धवन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में अच्छी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। 

Advertisement

धवन ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए और कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की। अब बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी टी-2 में गब्बर के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

अब तक 247 टी-20 मैचों में 6996 रन बना चुके धवन 7000 के आंकड़े से 4 रन दूर हैं। टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए ये कारनामा सिर्फ विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा ही कर पाए हैं। कोहली ने 8547 रन, रैना ने 8392 और रोहित ने 8303 रन बनाए हैं। 

गौरतलब है कि इस समय भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। फाइनल टी-20 में कोहली एंड कंपनी की निगाहें सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार