पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स 20 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आत्मविश्वास से लबरेज किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी। पिछले मुकाबले में शतक बनाकर टीम को जीत दिलाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

शिखर धवन (4938) अगर इस मुकाबले में 62 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लेंगे। धवन आईपीएल में यह मुकाम हासिल करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर ने ही इस टूर्नामेंट में 5000 रन का आंकड़ा छूआ है। 

Advertisement

धवन ने आईपीएल में अब तक खेले गए 168 मैचों की 167 पारियों में 34.29 की औसत से 4938 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। 

तोड़ेंगे सुरेश रैना का रिकॉर्ड 

अगर धवन अपनी इस पारी में इस आंकड़े को छू लेते हैं तो वह आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। इस मामले में वह मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। रैना ने 173 पारियों 5000 रन पूरे किए थे। 


Image Credit: Star Sports

सबसे तेज 5000 आईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम, जिन्होंने इसके लिए सिर्फ 135 पारियां खेली। वहीं 157 पारियों के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

धवन इस सीजन दिल्ली के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 9 पारियों में 51.28 की औसत से 359 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार