टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें संस्करण में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने हाल ही में खुलासा किया है कि एक बार एक लड़की ने उनके प्रपोज़ल को सिर्फ उनके रंग की वजह से ठुकरा दिया था ।

Advertisement

पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें धवन ने खुद अपने पुराने किस्से को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने कई साल पहले एक बार एक लड़की को प्रपोज किया था लेकिन उस लड़की ने शिखर का रंग देखकर उन्हें मना कर दिया था। लड़की की ना सुनने के बाद धवन ने भी उस लड़की को कहा था कि उसने 'कोहिनूर हीरा' के प्रपोज़ल को ठुकराया है।

Advertisement

धवन इस वीडियो में कहते हैं, "एक बार मैंने एक लड़की को प्रपोज़ किया था और उसने मुझे मना कर दिया था। हम उस समय खेल रहे थे तो हमारा चेहरा सांवला था। तो, आप जानते हैं कि उसका जवाब सुनने के बाद मैंने क्या कहा? मैंने उससे कहा कि तुमने कोहिनूर हीरे को मना कर दिया है।"

आपको बता दें कि धवन आईपीएल पिछले कुछ सीज़न में बल्ले से धमाल मचाते हुए दिखे हैं लेकिन मौजूदा सीज़न में पंजाब के लिए अभी भी उनके बल्ले से रनों की बारिश होना बाकी है। अगर धवन के आईपीएल करियर की बात करें तो उनके नाम पर 5876 रन हैं और वो आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में दो शतक और 44 अर्द्धशतक लगाए हैं। वहीं, 36 वर्षीय धवन ने आईपीएल 2022 में अपने पहले तीन मैचों में 92 रन बनाए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार