शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहला वनडे जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। त्रिनिदाद में खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने भी भारत को कड़ी टक्कर दी और एक समय तो वो ये मैच जीतते हुए भी दिख रहे थे लेकिन कैरेबियाई टीम की किस्मत दगा दे गई और वो ये रोमांचक मुकाबला तीन रन से हार गए।

Advertisement

इस मैच में शिखऱ धवन ने बल्ले से तो कमाल दिखाया ही साथ में फील्डिंग में भी वो काफी एक्टिव दिखे और फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इस मैच के दौरान जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी तो एक पल ऐसा आया कि गब्बर ने टीम के साथियों और कमेंटेटरों को हंसने पर मज़बूर कर दिया। ये घटना वेस्टइंडीज की पारी के 37वें ओवर में देखने को मिली।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि युजवेंद्र चहल की गेंद पर विंडीज के ब्रैंडन किंग ने कवर्स की तरफ बैकफुट पंच खेला। किंग का ये शॉट काफी मनमोहक था लेकिन धवन उनके रास्ते में आ गए और गेंद को फुर्ती से पकड़कर लिया। इस दौरान जब उन्होंने गिरकर गेंद को पकड़ा तो वो उसी अवस्था में पुशअप लगाने लगे। वो पुशअप लगाने के बाद खुद तो हंसे ही साथ में ऑन-एयर कमेंटेटरों ने भी धवन की हरकत पर चुटकी ली।

इस घटना का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं. इस मैच में धवन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 97 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। हालांकि, उनके शतक पूरा ना करने से भारतीय फैंस काफी मायूस थे लेकिन अब फैंस उम्मीद करेंगे कि वो दूसरे वनडे में इस निराशा को दूर कर सकें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार