शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपनी ताकत और गहराई दिखाते हुए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में मेजबाज टीम पर 119 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही शिखर धवन वेस्टइंडीज को उन्हीं के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, धवन ने युवा खिलाड़ी शुभमन गिल की तारीफ करते हुए उनकी तुलना टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से की है।

Advertisement

शिखर धवन ने कहा, 'गिल के पास बहुत अच्छी टैक्नीक है और वो बहुत ही टॉप क्वालिटी के खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि उनमें रोहित जैसा टच है। ऐसा लगता है कि जिस तरह से वो बल्लेबाजी करते हैं उनके पास काफी टाइम है। यह देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने आज 98 रन बनाए। वो जानते थे कि उन अर्द्धशतकों को 90 में कैसे बदलें।'

Advertisement

शिखर धवन ने सिराज की तारीफ करते हुए लिखा, ' वो एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। उनका आत्म विश्वास बहुत बढ़ गया है। वो जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। इसलिए एक कप्तान के तौर पर मेरे लिए यह आसान हो जाता है। एक कप्तान के रूप में यह देखना अच्छा लगता है कि लड़कों को पता है कि उन्हें क्या करना है, वे अपनी जिम्मेदारियों को जानते हैं।'

वेस्टइंडीज को उसी के घर में 3-0 से वनडे सीरीज हराने के बाद अब भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी- 20 सीरीज खेलनी है। टी-20 सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा के अलावा, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार