ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन के धमाकेदार शतक के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार (17 अगस्त) को शारजाह में खेले गए IPL 2020 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली के 14 पॉइंट हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

Advertisement

मैन ऑफ द मैच रहे धवन ने 58 गेंदों में 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 101 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि उन्होंने अपने टी-20 करियर के इस पहले शतक के साथ अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

13 साल से आईपीएल खेल रहे धवन का यह पहला शतक था। इसके साथ ही वह आईपीएल में पहला शतक जड़ने से पहले सबसे ज्यादा पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। धवन ने अपने आईपीएल करियर की 167वीं पारी में पहला शतक जड़ा है। 

इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा। कोहली ने 120वीं पारी में पहला आईपीएल शतक जड़ा था। 

इसके अलावा वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारी खेलकर पहला शतक जड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। धवन ने टी-20 करियर की 264वीं पारी में पहला शतक जड़ा है। 

गौरतलब है कि धवन शानदार फॉर्म में हैं और अब तक खेले गए 9 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 359 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन के मामले में चौथे स्थान पर हैं।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार