21 दिसंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर को खेला जाएगा। उससे पहले भारतीय टीम मेलबर्न पहुंच गई है।

Advertisement

भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट में अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर कुछ बड़ा फैसला ले सकती है। गौरतलब है कि भारत के ओपनर्स पूरी तरह से इस सीरीज में अबतक फ्लॉप रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि जिस होटल में टीम इंडिया मेलबर्न में ठहरी है उस होटल में शिखर धवन भी देखे गए हैं। शिखर धवन का टीम इंडिया के होटल में आना हर किसी को चकित कर रहा है।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार भारतीय टीम मैनेजमेंट शिखर धवन को लेकर फैसला कर सकता है। वैसे बीसीसीआई के तरफ से कोई बयान नहीं आई है।

आपको बता दें कि ऐसी खबरें मीडिया में इसलिए चल रही है क्योंकि धवन अपने किट बैग के साथ होटल में देखे गए हैं। वैसे आपको बता दें कि हो सकता है कि शिखर धवन सिर्फ अभ्यास करने के लिए ही भारतीय टीम के साथ जुड़े हों, ऐसा इसलिए क्योंकि धवन का पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया में ही रहता है। 

इन दिनों धवन भी ऑस्ट्रेलिया में ही मौजूद हैं। वैसे भारत के पास मयंक अग्रवाल के तौर पर एक ओपनर है लेकिन ये देखना होगा कि तीसरे टेस्ट में मुरली विजय और केएल राहुल में से किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार