पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी रचा ली है। निजी समारोह में हुए इस विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खास बात यह रही कि शादी में युजवेंद्र चहल भी पहुंचे और उन्होंने जमकर डांस किया। 

Advertisement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने शनिवार (21 फरवरी) को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ निजी समारोह में सात फेरे लिए। दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। धवन ने मई 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और इंस्टाग्राम पर सगाई की जानकारी भी साझा की थी।

Advertisement

शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी इस खास मौके की तस्वीरें शेयर कीं। चहल शादी में पूरी मस्ती के मूड में नजर आए और डांस फ्लोर पर जमकर ठुमके लगाए। 

धवन और सोफी पहली बार सार्वजनिक रूप से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ नजर आए थे। इसके बाद से दोनों के रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफी शाइन आयरलैंड में जन्मी प्रोफेशनल हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। साथ ही उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा आयरलैंड में पूरी की है। वह अबू धाबी स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। 

गौरतलब है कि यह शिखर धवन की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 2012 में आयशा मुखर्जी से विवाह किया था। दोनों का रिश्ता 11 साल तक चला और अक्टूबर 2023 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। आयशा से धवन का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब 40 साल की उम्र में शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। क्रिकेट मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ‘गब्बर’ अब निजी जीवन में भी एक नई शुरुआत कर चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार