5 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के “द रॉक” यानी यजवेंद्र चहल ने सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए दूसरे वनडे में कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए 8.2 ओवरों में सिर्फ 22 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जिसकी बदौलत भारत ने मेजबान टीम को 9 विकेट से रौंदकर छ वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

चहल की पांच विकेटों के दम पर पर भारत ने साउथ अफ्रीका को 118 रनों पर ही ढेर कर दिया, जो अपने घर में साउथ अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है।  

 

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए शिखर धवन ने नाबाद 51 रन की पारी खेली और भारत ने सिर्फ 20.3 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। इस शानदार जीत के बाद धवन ने अपने ट्विटर पर चहल के साथ सेल्फी  अपलोड कर लिखा, ”छोटे पैकेट में बड़ा बॉम्बक युजवेंद्र चहल। शानदार परफॉर्मेंस के लिए शाबाश।”

धवन के इस ट्वीट के के जवाब में चहल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”हा हा थैक्यूब बब्बसर शेर।” बता दें कि धवन को टीम के साथी खिलाड़ी ‘गब्बुर’ के नाम से बुलाते हैं।

यजवेंद्र साउथ अफ्रीका में वनडे क्रिकेट में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ साउथ अफ्रीका के निक्की बोजे (5/21) और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (5/23) ने ही किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार