आईपीएल 2022 के पांचवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य दिया। इस दौरान हैदराबाद के लगभग सभी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई हुई। इन गेंदबाज़ों में थंगरासू नटराजन का नाम भी शामिल था लेकिन आखिरी के ओवरों में उन्होंने यॉर्कर्स की ऐसी बरसात की जिसने फैंस का खूब मनोरंजन किया।

Advertisement

नटराजन ने अपने कोटे के चार ओवरों में 43 रन देकर 2 विकेट लिए और ये दोनों विकेट उन्हें पारी के आखिरी ओवर में मिले। इस दौरान उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज़ी कर रहे शिमरोन हेटमायर का भी यॉर्कर पर ही काम तमाम करते हुए अपनी टीम को राहत दी। इससे पहले हेटमायर यॉर्कर्स को भी फुलटॉस बनाकर चौके-छक्कों के लिए भेज रहे थे लेकिन नटराजन के सामने उनकी एक न चली।

Advertisement

नटराजन की तेज़ गति वाली यॉर्कर सीधा उनकी स्टंप्स पर लगी औऱ उन्हें पवेलियन की ओर जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं, फैंस एक बार फिर से खुश हैं और उनका मानना है कि उनका थंगरासू नटराजन वापस आ चुका है और इस आईपीएल में एक बार फिर से धमाल मचाने वाला है।

अगर इस मैच की बात करें तो 211 के पहाड़नुमा स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम पावरप्ले में सिर्फ 14 रन बना पाए और यहां से अगर ये टीम मैच जीतती है तो कोई चमत्कार ही होगा। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन पवेलियन पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार