India vs West Indies Super 8: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने रविवार (1 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में 12 गेंदों में 225 की स्ट्राईक रेट से 27 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और दो छक्के जड़े। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में हेटमायर विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमा बैठे।
भले ही हेटमायर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन फिर भी खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
हेटमायर ने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबजे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मौजूदा वर्ल्ड कप में उन्होंने सात पारियों में 19 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में छह पारियों में 18 छक्के जड़े।
एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
19- शिमरोन हेटमायर 2026 में
18 - साहिबज़ादा फरहान 2026 में
17 - निकोलस पूरन 2024 में
16 क्रिस गेल (2012)
16 रहमानुल्लाह गुरबाज़ (2024)
बता दें कि मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में हेटमायर वेस्टइंडीज के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 41.33 की औसत और 186.46 की स्ट्राईक रेट से 248 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
गौरतलब है कि इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का विशाल स्कोर बनाया।
इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। भारत के जीत के हीरो रहे 50 गेंदों में नाबाद 97 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के जड़े।
टीमें:
वेस्ट इंडीज़ (प्लेइंग XI): शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।