Shimron Hetmyer Catch in ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले में शनिवार, 07 फरवरी को वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर छाए रहे। पहले तो उन्होंने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को 182 के स्कोर तक पहुंचाया और बाद में फील्डिंग के दौरान एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे आप कैच ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार कह सकते हैं।

Advertisement

हेटमायर का ये कैच स्कॉटलैंड की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला जब ओपनर जॉर्ज मुन्से ने शेमर जोसेफ की गेंद पर हवाई शॉट खेला। मुनसे के शॉट में इतनी ताकत थी कि लग रहा था कि वो तेजी से बाउंड्री को पार कर जाएगी लेकिन बाउंड्री पर खड़े हेटमायर के इरादे कुछ और थे। गेंद को अपनी ओर आते हुए देख हेटमायर ने कैच के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया और एक हाथ से एक गजब का कैच पूरा कर लिया।

Advertisement

उनके ये कैच पकड़ते हुए हर कोई स्तब्ध रह गया यहां तक कि स्कॉटिश बल्लेबाज के भी होश उड़ गए। वहीं, वेस्टइंडीज के साथियों का रिएक्शन और जश्न देखने लायक था। इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले में शिमरोन हेटमायर ने 36 गेंदों पर 2 चौके और 6 छक्के ठोककर 64 रनों की पारी भी खेली। उनके अलावा ब्रैंडन किंग (30 गेंदों पर 35 रन), रोवमैन पॉवेल (14 गेंदों पर 24 रन), और शेरफेन रदरफोर्ड (13 गेंदों पर 26 रन) ने अहम रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए। अगर स्कॉटलैंड के गेंदबाज़ों की तो स्कॉट करी सबसे सफल खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा साफ्यान शरीफ, ऑलिवर डेविडसन, और माइकल लीस्क ने एक-एक विकेट झटका।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार