Shimron Hetmyer Catch in ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले में शनिवार, 07 फरवरी को वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर छाए रहे। पहले तो उन्होंने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को 182 के स्कोर तक पहुंचाया और बाद में फील्डिंग के दौरान एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे आप कैच ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार कह सकते हैं।
हेटमायर का ये कैच स्कॉटलैंड की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला जब ओपनर जॉर्ज मुन्से ने शेमर जोसेफ की गेंद पर हवाई शॉट खेला। मुनसे के शॉट में इतनी ताकत थी कि लग रहा था कि वो तेजी से बाउंड्री को पार कर जाएगी लेकिन बाउंड्री पर खड़े हेटमायर के इरादे कुछ और थे। गेंद को अपनी ओर आते हुए देख हेटमायर ने कैच के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया और एक हाथ से एक गजब का कैच पूरा कर लिया।
उनके ये कैच पकड़ते हुए हर कोई स्तब्ध रह गया यहां तक कि स्कॉटिश बल्लेबाज के भी होश उड़ गए। वहीं, वेस्टइंडीज के साथियों का रिएक्शन और जश्न देखने लायक था। इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मुकाबले में शिमरोन हेटमायर ने 36 गेंदों पर 2 चौके और 6 छक्के ठोककर 64 रनों की पारी भी खेली। उनके अलावा ब्रैंडन किंग (30 गेंदों पर 35 रन), रोवमैन पॉवेल (14 गेंदों पर 24 रन), और शेरफेन रदरफोर्ड (13 गेंदों पर 26 रन) ने अहम रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए। अगर स्कॉटलैंड के गेंदबाज़ों की तो स्कॉट करी सबसे सफल खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा साफ्यान शरीफ, ऑलिवर डेविडसन, और माइकल लीस्क ने एक-एक विकेट झटका।