भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे एक बार फिर से चर्चा में हैं। दुबे ने मुंबई में दो लक्जरी अपार्टमेंट खरीदें हैं और सोशल मीडिया पर वो इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। दुबे ने कथित तौर पर मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके ओशिवारा में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं। दोनों अपार्टमेंट डीएलएच एन्क्लेव नामक एक आवासीय परियोजना के 17वें और 18वें फ्लोर पर स्थित हैं।

Advertisement

ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल squareyards.com द्वारा महानिरीक्षक पंजीकरण (IGR) की वेबसाइट पर समीक्षा किए गए संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, पंजीकरण जून 2025 में किया गया था। दोनों अपार्टमेंट 27.50 करोड़ में खरीदे गए हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 9,603 वर्ग फीट है। अपार्टमेंट और तीन पार्किंग स्थल देव लैंड एंड हाउसिंग लिमिटेड से खरीदे गए थे।

Advertisement

ये लेन-देन 20 जून, 2025 को पंजीकृत किया गया था, जिसके लिए कुल 1.65 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रु का पंजीकरण शुल्क चुकाया गया था।हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस इमारत से मैंग्रोव और खाड़ी के नज़ारे दिखते हैं और यहां कॉमेडियन कपिल शर्मा, गायक मीका सिंह और दिवंगत अभिनेता इरफ़ान खान सहित कई हाई-प्रोफ़ाइल निवासी रहते हैं।

बता दें कि शिवम दुबे मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। उन्हें आईपीएल 2025 सीज़न से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 करोड़ रु की भारी भरकम राशि में रिटेन किया था। दुबे ने नवंबर 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर दुबे की कुल संपत्ति की बात करें तो ये लगभग 25 करोड़ रु आंकी गई है, जो मुख्य रूप से उनके आईपीएल वेतन, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस और एंडोर्समेंट डील्स से अर्जित की गई है। इस दौरान दुबे ने विज्ञापन ब्रांड्स जैसे कि वूड्स लाइफस्टाइल, बुलरेज, फायर-बोल्ट, बिरयानी बाय किलो, रिज़ एनर्जी ड्रिंक, स्पोर्टसी आदि के साथ साझेदारी की है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार