25 अक्टूबर। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि ऑलराउंडर शिवम दुबे को टी-20 टीम मे शामिल किया गया है।

Advertisement

शिवम दुबे ने हाल ही में अपने परफॉर्मेंस से घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित किया। हाल ही में हुए विजय हजाके टॉफी में भी शिवम दुबे ने कमाल किया। .यही कारण रहा कि चयनकर्ताओं ने शिवम दुबे को टी-20 टीम में मौका दिया है।

Advertisement

टी-20 टीम में चुने जाने के बाद शिवम दुबे काफी खुश हैं। शिवम दुबे ने एक खास इंटरव्यू में कहा कि आईपीएल में आऱसीबी टीम के साथ रहना उनके करियर का सबसे अहम पहलू रहा।

आरसीबी की टीम के साथ रहकर मैंने कोहली और एबी डीविलियर्स से काफी कुछ सीखा है। आरसीबी टीम के साथ का मिला अनुभव काफी उपयोगी रहा। इसी वजह से विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा परफॉर्मेंस कर पाया। 

शिवम दुबे ने कहा कि एबी डीविलियर्स ने उन्हें काफी सलाह दी। उन्होंने मुझसे हमेशा कहा कि बस कूल रहो और अपने पर विश्वास रखो। तुम्हारा टाइम आएगा।

इसके साथ - साथ दुबे ने कहा कि कोहली ने उन्हें बेहतरीन ऑलराउंडर बननें में काफी मदद की। उन्होंने मुझसे कहा कि आप एक ऑलराउंडर हैं और आप दोनों स्किल्सको लेकर वर्क करते रहें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार