आईपीएल 2026 में आरसीबी और चेन्नई के बीच मुकाबले में शिवम दुबे ने पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का आसान कैच छोड़ा, लेकिन कुछ ही देर बाद विराट कोहली का कैच पकड़ते ही दुबे ने गुस्से भरे अंदाज़ में जश्न मनाया और फैंस को मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल गया।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार (5 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर में दुबे के पास कोहली का आसान कैच आया था, जब वह सिर्फ 7 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। कोहली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, गेंद हवा में गई और मिड ऑन से दौड़ते हुए दुबे के पास मौका था, लेकिन वह कैच जज नहीं कर पाए और गेंद उनके हाथों से निकल गई।
इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए कोहली ने अगली ओवरों में आक्रामक बल्लेबाज़ी शुरू कर दी। उन्होंने शानदार शॉट्स लगाते हुए तेजी से रन बटोरे और चेन्नई पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
हालांकि किस्मत ने दुबे को एक और मौका दिया और इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की। कोहली ने पांचवे ओवर में एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही से बल्ले पर नहीं आई और हवा में चली गई। दुबे ने इस बार तेजी से अपनी दाईं ओर दौड़ लगाई और शानदार कैच लपक लिया। कोहली 28 रन बनाकर आउट हुए और जैसे ही कैच पूरा हुआ, दुबे ने गेंद को ज़मीन पर पटकते हुए जोशीले अंदाज़ में जश्न मनाया और चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता मिली।
VIDEO:
मैच की बात करें तो इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन अपने शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में टीम के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
टीमें इस मैच के लिएट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।
Also Read: LIVE Cricket Score
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।