Shivam Dube 106M Six Video: भारतीय टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने गुरुवार, 6 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले (AUS vs IND 4th T20) में नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 18 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच शिवम दुबे ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा (Adam Zampa) को 106 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा टीम इंडिया की इनिंग के 11वें ओवर में देखने को मिला। शिवम दुबे क्वींसलैंड के ग्राउंड पर अपने पैर जमा चुके थे और अब बड़े शॉट्स खेलने के लिए पूरे तरह तैयार थे। ऐसे में उन्होंने एडम जाम्पा को टारगेट करने का फैसला किया।

Advertisement

जान लें कि यहां ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर जाम्पा ने अपने ओवर का दूसरा बॉल शिवम के हिटिंग एरिया में डिलीवर कर दिया था जिस पर भारतीय बल्लेबाज़ ने अपनी भुजाओं की पूरी ताकत दिखाई और एक सीधा शॉट मारते हुए गेंद को 106 मीटर दूर स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। इस तरह ये बॉल खो गई और अंपायर्स को खेल आगे बढ़ाने के लिए नई गेंद मंगवानी पड़ी। आप शिवम दुबे के सिक्स का वीडियो नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए क्वींसलैंड के मैदा्न पर शिवम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वो इसे एक बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और नाथन एलिस की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। शिवम ने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शियस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।   

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार