शानदार फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) सोमवार (2 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। बटलर ने 88 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 22 रनों की पारी खेली। वह टिम साउदी (Tim Southee) द्वारा डाले गए पारी के नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में शिवम मावी (Shivam Mavi) को कैच दे बैठे। 

Advertisement

साउदी ने मिडिल और लेग स्टंप पर फुलर लेंथ की गेंद डाली जिसपर बटलर ने तेज ल़ॉन्ग ऑन की तरफ तेज शॉट खेला। उनकी टाइमिंग बढ़िया थी लेकिन गेंद को ऊंचाई नहीं मिली और बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे शिवम मावी ने ऊपर की तरफ़ कूद लगा कर बढ़िया कैच पकड़ा। 

Advertisement

बता दें कि इस सीजन बटलर ने बल्ले से जमकर रन निकले हैं और ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा है। उन्होंने 10 पारियों 65.33 की औसत से 588 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतको शामिल हैं। बटलर ने राजस्थान के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मामले में उन्होंने अंजिक्य रहाणे को पछाड़ा, जिन्होंने आईपीएल 2012 में राजस्थान के लिए खेलते हुए 560 रन बनाए थे। 

इस मुकाबले में कोलकाता ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। मावी ने इस मैच से प्लेइंग इलेवन में वापसी की, उन्हें हर्षित राणा की जगह मौका मिला।न 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार