पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर ने यूनिवर्स बॉस नाम से मशहूर क्रिस गेल के साथ जमकर मस्ती की है। शोएब अख्तर और क्रिस गेल की मस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शोएब मलिक द्वारा दुबई में दी गई पार्टी का है जहां शोएब अख्तर, क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी ने मिलकर पार्टी की है।

Advertisement

क्रिस गेल मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं और यही बात शोएब अख्तर को अच्छे से पता थी यही वजह है कि यूनिवर्स बॉस को अपने सामने देखकर शोएब अख्तर उनसे हिंदी भाषा में बात करते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

शोएब अख्तर क्रिस गेल से कहते हैं, 'बैठ ना, इधर बैठ ना। क्या हाल हैं?' शोएब की बात सुनकर क्रिस गेल भी हिंदी भाषा में जवाब देते हुए कहते हैं, 'ठीक है।' इसके बाद शोएब अख्तर क्रिस गेल से उनके रिटायरमेंट को लेकर हिंदी में पूछते हुए कहते हैं, 'रिटायरमेंट हो गई।' जिसको सुनकर गेल और अख्तर सहित सभी लोग हंसने लगते हैं।

बता दें कि दुबई में टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले के दौरान यह सभी खिलाड़ी इकट्ठा हुए थे। वहीं अगर क्रिस गेल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी लीग मैच में क्रिस गेल ने दर्शकों का अभिवादन किया था। जिससे उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जाने लगी थीं लेकिन गेल ने अभी रिटायरमेंट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार