पाकिस्तानी क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में बेशक शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन इस टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के लिए फिलहाल कुछ भी अच्छा होता नहीं दिख रहा है। हाल ही में शोएब ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल के लाइव शो पर ऑन एयर इस्तीफा दे दिया था। इस शो के एंकर नौमान नियाज़ ने शोएब को ऑन एयर बेइज्जत किया जिसके बाद शोएब अख्तर ने बीच में ही शो छोड़कर इस्तीफा दे दिया।

Advertisement

इसके बाद नौमान नियाज़ ने अख्तर से माफी भी मांगी थी लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अब इस मामले में ताज़ा जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी टीवी चैनल पीटीवी ने शोएब अख्तर को 10 करोड़ रुपये हर्जाने का नोटिस भेजा है। अख्तर से 10 करोड़ वसूलने की वजह उनका लाइव टीवी शो में इस्तीफा देना ही है।

इस नोटिस में साफ-साफ लिखा गया है कि 'क्लॉज 22 के मुताबिक दोनों पक्षों को तीन महीने का लिखित नोटिस या उसके बदले भुगतान करके अपने कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने का अधिकार होगा। हालांकि, क्लॉज़ के मुताबिक तो कुछ भी नहीं हुआ क्योंकि शोएब अख्तर ने 26 अक्टूबर को अचानक ऑन एयर इस्तीफा दे दिया और अख्तर के इस कदम के चलते पीटीवी को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

इस नोटिस में ये भी कहा गया है कि अगर अख्तर हर्ज़ाने की धनराशि नहीं देते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीटीवी के इस नोटिस के बाद अख्तर का रिएक्शन भी आ गया है। शोएब ने कहा है कि वो एक फाइटर हैं और इस लड़ाई को लड़ेंगे।

अख्तर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'एकदम निराश। जब मैं पीटीवी के लिए काम कर रहा था, तब मेरे सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा करने में बुरी तरह विफल रहने के बाद, उन्होंने अब मुझे एक रिकवरी नोटिस भेजा है। मैं एक फाइटर हूं और हार नहीं मानूंगा और इस कानूनी लड़ाई को लड़ूंगा। मेरा वकील
अबुज़र सलमान खान नियाज़ी कानून के मुताबिक इस केस को आगे बढ़ाएंगे।'

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार