आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है लेकिन पूर्व महान तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर इस पाकिस्‍तान टीम से काफी नाखुश हैं और उन्होंने जमकर अपनी भड़ास निकाली है।

Advertisement

पाकिस्तानी वर्ल्ड कप टीम में शोएब मलिक, सरफराज अहमद और फखर जमान जैसे अनुभवी खिलाड़‍ियों को शामिल नहीं किया गया है जिसके बाद अख्तर ने जमकर अपनी भड़ास निकाली है। वहीं, अख्तर का मानना है कि आगे चलकर इस टीम में बदलाव जरूर होने वाला है।

Advertisement

एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बात करते हुए रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, 'आप देखिएगा टी20 वर्ल्ड कप की टीम में बदलाव जरूर होगा। आपको क्या लगता है कि मोहम्‍मद वसीम एक प्रमुख चयनकर्ता हैं, नहीं वो सिर्फ एक कठपुतली हैं और इशारों पर काम कर रहे हैं।'

अख्तर का मानना है कि इस पाकिस्तानी टीम में फहीम अशरफ, फखर ज़मान और शाहनवाज धानी को भी शामिल किया जाना चाहिए। इसके अलावा अख्तर ने ये भी कहा कि अनुभवी शोएब मलिक को भी इस टीम में होना चाहिए क्योंकि उनकी भी इस टीम को जरूरत है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार